द्वारका में विशाल रामलीला का आयोजन 16 अक्तूबर से शुरू


L-R: Sh. Rajesh Gahlot -Chief Patron, Dr. Ashok Kumar Yadav-President, Sh. Jai Bhagwan Kataria- Treasurer, Sh. Bhupinder Mann-Sr. Vice President, Sh. Rajeev Solanki - Gen. Secretary

पिछले वर्ष, प्रथम बार 2011 में द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी द्वारा आयोजित रामलीला की अपार सफलता के बाद लगातार दूसरे वर्ष भी बडे उत्साह से रामलीला का आयोजन 16 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक मुथुट ग्राउन्ड, सैक्टर-10 में किया जाएगा। द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी के मुख्य सरंक्षक श्री राजेश गहलौट व अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार यादव का दावा है कि 40x120 फुट के विशाल मंच पर दक्षिण पश्चिमी दिल्ली की सबसे बडी रामलीला का मंचन किया जाएगा। रत्नाकर ड्रामेटिक क्लब के अनुभवी कलाकार अपनी प्रतिभा कौशल पेश करेंगे। इस बार सुरक्षा, पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है तथा स्टॉल व झूलें खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रामलीला मंचन के प्रथम दिन, द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी की वेब साइट भी आधिकारिक रूप से लॉंच की जाएगी। मंचन के दौरान विभिन्न क्षेत्र में विख्यात व्यक्तियों को द्वारका श्री रामलीला सोसायटी द्वारा सम्मान्नित भी किया जाएगा।

रामलीला मंचन का कार्यक्रम निम्न प्रकार से आयोजित होगा।

तिथि-माह-दिन --मंचन के आकर्षण
16 अक्तूबर -----मंगलवार -----नारद मोह
17 अक्तूबर----- बुधवार ------रावण तपस्या व राम जन्म
18 अक्तूबर -----गुरुवार -------सीता स्वयंबर
19 अक्तूबर -----शुक्रवार ------राम वनवास
20 अक्तूबर -----शनिवार -----सीता हरण
21 अक्तूबर ------रविवार ----हनुमान मिलन व बाली वध
22 अक्तूबर -----सोमवार ---हनुमान मेघनाथ संवाद व लंका दहन
23 अक्तूबर -----मंगलवार --अंगद रावण संवाद व कुभकरण वध
24 अक्तूबर -----बुधवार ----विजय दशमी (रावण, कुभकरण व मेघनाथ दहन)
25 अक्तूबर -----गुरुवार -----राजतिलक

एस.एस.डोगरा (मीडिया प्रभारी),
द्वारका श्रीरामलीला सोसायटी
मोबाइल: 9811369585


Coverage of first Dwarka Ramila 2011 by Dwarka Parichay - some images:





Subscribe to get daily updates on Dwarka Ramlila 2012. Also get FREE e-book on First Dwarka Ramlila 2011 : images, events, articles, media coverage etc. 

Labels: , , ,